विधायक भूलन सिंह मराबी के गांव में दो दिवसीय श्री राम चरित्र मानस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर श्री राम जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आगामी 9 व 10 अप्रैल को स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी के गृह गांव पटना में श्रीराम चरित्र मानस गायन वादन महासम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मानस मंडली महिला मंडली बालक बालिकाओं की मंडली द्वारा रामचरितमानस गायन वादन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा प्रतियोगिता का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होगा। इस महासम्मेलन के व्यवस्था में लगे संत कुमार साहू ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की जा रही है प्रतियोगियों को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा पंजीयन की तिथि 6 अप्रैल रात्रि 10 बजे तक निर्धारित की गई है इसके साथ ही भारतीय परिधान एकरूपता धारण करना होगा प्रत्येक मंडली के लिए 22 मिनट का समय होगा। अनुशासन के साथ प्रस्तुति से उत्कृष्ट प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडली को सम्मान पत्र व उपहार स्वरूप भेंट प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर