विभिन्न कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

CG आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

 

अम्बिकापुर  सरगुजा जिले के कलेक्टर  कुन्दन कुमार द्वारा जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों को विभिन्न कार्य दिवस में आकस्मिक निरीक्षण हेतु दायित्व सौंपा गया है।

इस हेतु उन्होंने डिप्टी कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों को दायित्व सौंपा है।

कलेक्टर ने इस संबंध में जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर  नीरज कौशिक को प्रत्येक सोमवार, डिप्टी कलेक्टर  जे.आर. शतरंज प्रत्येक बुधवार

, संयुक्त कलेक्टर  टीसी अग्रवाल प्रत्येक गुरुवार तथा डिप्टी कलेक्टर  भागीरथी खाण्डे को प्रत्येक शुक्रवार को कार्यालयीन दिवस में जिला मुख्यालय में स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों को आकस्मिक निरीक्षण का दायित्व सौंपा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

best news portal development company in india
क्या गुजरात में आप की मौजूदगी से भाजपा को फायदा मिला?
  • Add your answer
99 Marketing Tips