संभागीय संयुक्त संचालक, (स्वास्थ्य सेवा) के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटोरी का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटोरी का अधोहस्ताक्षरकर्ता डॉ. अनिल कुमार शुक्ला संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मात्र एक आयुष चिकित्सक एवं एक स्टॉफ नर्स उपलब्ध थे जबकि संस्था प्रभारी सहित अन्य समस्त चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स अनुपस्थित पाये गये जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटोरी का औसत ओ.पी.डी प्रति-दिवस लगभग 70 से 80 है। तत्संबंध में समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त स्टॉफ नर्स नोटिस जारी कर अवैतनिक की कार्यवाही की जायें।

स्वास्थ्य संस्था में साफ सफाई का विशेष अभाव पाया गया, अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा आकस्मिक अवकाश एवं अन्य अवकाश में प्रस्थान करने के पूर्व बगैर संस्था प्रमुख के पूर्व अनुमति के अनुमोदन ही अवकाश में प्रस्थान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आकस्मिक निरीक्षण में श्री अमीत लाल तिग्गा एम.एन.एस, श्रीमती विनोदित लकड़ा ए.एन.एम., श्री प्रेमप्रकाश कुशवाहा वार्ड बॉय 02 दिवस संस्था में अनुपस्थित पाया गया। इन समस्त कर्मचारियों को उक्त दिवस को अवैतनिक किये जाने की नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एवं समस्त स्वास्थ्य संस्था में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियत समय पर अपने कार्य पर उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई