विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया। जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ आर.एस. सेंगर के निर्देशानुसार जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.एस. सेंगर की अध्यक्षता में तंबाकू उत्पाद का उपयोग नहीं करने व तंबाकू उत्पाद से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ लिया गया व जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

इस अवसर पर जिले के नोडल अधिकारी डॉ. कार्तिकेय सिंह, डीपीएम श्री अशरफ अंसारी, डीएम एच आर श्री राकेश सिंह, डीडीएम श्री भूपेंद्र पटनवार एवं कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया