वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से होगा जल संरक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ सरगुजा

आशिक  खान 

 

अम्बिकापुर

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वदीप के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में वृक्षमाला नदी तट अभियान चलाया जा रहा है।

नदी तट संरक्षण अभियान कार्यक्रम के अधिकारी  निलेश जायसवाल ने बताया है कि अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उन्हें नदी के आसपास के क्षेत्र में हरियाली में वृद्धि को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर जनपद पंचायत अम्बिकापुर की ग्राम पंचायत सपना में रेण्ड नदी के किनारे जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान से महात्मा गांधी नरेगा में वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

जिसका उद्देश्य पर्यावरण एवं वातावरण के बढ़ते तापमान को कम करने तथा नदी क्षेत्र के आसपास की हरियाली को बढ़ाने तथा नदियों को बारहमासी प्रवाह के लिए किया जा रहा है।

जिससे साल भर नदियों में पानी बहता रहे और पर्यावरण संतुलन एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में वृद्धि हो।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan