शासकीय बेसकीमती भूमि मे भवन का निर्माण –राजस्व विभाग गहरी नींद मे लीन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो

अंबिकापुर सरगुजा 

 

-शासकीय भूमि पर कब्जा कर भवन निर्माण, राजस्व विभाग मौन

सूरजपुर जिले के 

रामानुज नगर,.के तहसीलदार निवास गृह के समीप शासकीय भूमि मे कब्जा कर भवन का निर्माण धड़ल्ले से कराने का मामला प्रकाश मे आया है,

विदित हो की . प्रशासन के नाक के नीचे प्रभावशाली लोग

 बाहुमूल्य शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं, तथा भवन की नीव खोद कालम भी खड़ा कर दिया गया है,

विडंबना देखिए —-तहसीलदार निवास से चन्द दूरी में अतिक्रमण का खेल चल रहा है और प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे बैठा है,, 

इतना ही नहीं बेखबर है,

 प्रशासन राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही न करने से भू माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं 

गौरतलब है की गांव में राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में कई एकड़ शासकीय भूमि खाली पड़े हैं

जिसमें ज्यादातर प्रभावशाली लोगों का कब्जा बरकरार है और ऐसे भूमियों को भी धड़ल्ले से खरीद बिक्री कर रहे हैं 

और बचे हूऐ अधिकांश शासकीय जमीनों पर कब्जा दिनों दिन बढ़ते जा रहा हैं और शासकीय भूमि का खरीद बिक्री स्टांप में कर मकान निर्माण किया जा रहा है 

राजस्व अमला गहरी नींद सो रहा है अगर रामानुज नगर में सरकार के द्वारा किसी योजना से शासकीय भवन बनाने की भविष्य में योजना तैयार करें तो काफी परेशानियां का सामना करना पड़ेगा जबकि टी,एल, की बैठक में पूर्व कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा शक्त निर्देश दिया गया था

कि राजस्व के अमला व अधिकारियों को हिदायत दी जाती है की शासकीय भूमि या गोचर जैसे भूमि में अवैध कब्जा गांवों में न हो जिससे आने वाले समय में शासन को कोई परेशानियों का सामना करना पड़े लेकिन सूरजपुर के पूर्व कलेक्टर के आदेश को राजस्व के आला अधिकारियों के द्वारा दरकिनार कर अनदेखी किया गया

  जिससे लोगों में जन चर्चा है कि भू माफिया एवं आलाधिकारीयों के आपस में साठ गांठ साफ दिखाई दे रहा है

लोगों में चर्चा यह है कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कब शक्ति से निपटेगा और भू माफियाओं से शासकीय कब्जा भूमि को कब मुक्त कराएगा

रामानुज नगर के गोचर भूमि एवं छोटे झाड़ के जंगल में अवैध कब्जा किये गये लोगों के विरुद्ध कब  कार्यवाही होगा पूछ रहे हैं रामानुजनगर के वासी 

 रामानुजन नगर, तहसीलदार —-सूर्यकांत साय का कहना है कि शासकीय भूमि में जो भी अवैध निर्माण हो रहा है मेरे संज्ञान में आते ही मैं सारे काम को रोक लगा दिया और जल्द ही कार्यवाही कर तोड़ने का आदेश जारी कर दूंगा l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई