
वार्षिक सामूहिक प्रीतिभोज को बाल दिवस का अंग बनाया,,
नृत्य संगीत के गुण सिखाए विद्यालय के शिक्षिकाओं ने!
स्कायरिच एजूकेशन हा से स्कूल उदयपुर में बाल दिवस की संपन्न
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस प्यारी सी एजुकेशन सेंटर उदयपुर में विद्यालय के सभी बच्चों की उपस्थिति में बाल दिवस समारोह का शानदार आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि शेखर सिंह देव , विशिष्ट अतिथि नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, बाला जी मेडिकल, आशीष बंसल, परमेश्वर प्रजापति , भरतलाल गुप्ता संस्था प्राचार्य रामप्रसाद गुप्ता ने मां सरस्वती, चाचा नेहरू की छाया चित्र के समक्ष मंगल दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाल
तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान बाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ तिलक श्री फल भेंट कर किया गयाl
उक्त अवसर पर छात्र छात्रो ने शिक्षकों के अध्ययन अध्यापन को नाटकीय परिपेक्ष में अभिनय प्रस्तुत किया
जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा जिसकी एक अलग अनुभूति उपस्थित सभागार में सभी सदस्यों ने कियाl
शिक्षकों ने देशभक्ति गीत कविता पाठ व नृत्य प्रस्तुत किया!
चाचा नेहरू के जीवन परिचय तथा देश की प्रगति में उनके योगदान को याद किया गया
उक्त अवसर पर खेल कूद तथा प्रश्नमंच तत्काल भाषण नन्हे बच्चों की जलेबी दौड़ भी संपन्न हुआ!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए देश तथा समाज के समग्र विकास के संबंध में जानकारी दिया गया साथ ही बच्चों को संदेश दिया की आप भी पढ़ लिखकर अच्छे नागरिक समाज सुधारक माता-पिता के प्रति कर्तव्यपरायण भाव समाज तथा परिवार समाज देश के प्रति समर्पण की भावना से राष्ट्रीय उत्थान कार्य में अपने आप को लगाना है!
विशिष्ट अतिथि आशीष बंसल परमेश्वर प्रजापति नागेश्वर गुप्ता भरत लाल गुप्ता जी ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार हमारे जीवन का अभिन्न अंग बने जिससे हम सदाचारी निरंतर अध्यनरत अपने अंदर की विधाओं को प्रकट करने तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करने ऐसे कार्य पर छात्रों का ध्यान हो आकर्षित करें,
बाल दिवस के अवसर पर संस्था प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता ने सभी छात्राओं तथा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया!
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं विद्यालय परिवार अतिथियों तथा गणमान्य जनों का भोजन विद्यालय के तरफ से कराया गया!
कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त शिक्षकों सहित अनीता वर्मा, ममता मिंस, अनीता वर्मा ,सोनू मानिकपुरी, आदर्श वती, रुबीना अली ,सहित समस्त शिक्षकों का विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का समापन शांति पाठ मंत्र के साथ सम्पन्न हुआ l







