शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर ।आज जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू द्वारा शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में चल रहे मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक संचालक मछलीपालन सूरजपुर श्री एम एस सोनवानी, द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मछलीपालन विभाग के महत्वपूर्ण योजनांतर्गत मछली बीज उत्पादन कार्य किया जा रहा है।इस हेतु 350 लाख स्पॉन मत्स्य बीज, एवं 80 लाख स्टैंडर्ड फ्राई मत्स्य बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विपक्ष में अब तक कुल 410 लाख स्पॉन का उत्पादन करा लिया गया है। एवम स्टैंडर्ड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य के विपक्ष में अभी तक 3 लाख उत्पादन कर लिया गया है एवम मत्स्य बीज वितरण कार्य प्रगति पर है। साथ ही साथ जिले के मत्स्य कृषकों मछुआ समूह एवम मछुआ सहकारी समिति के मत्स्यपालकों को शासकीय दर पर मत्स्य बीज जीरा, फ्राई, अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदया द्वारा जिले में उपलब्ध शासकीय तालाब /जलाशय को शत प्रतिशत लीज में देकर मत्स्यपालन कार्य कराया जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रक्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम के तहत कराए गए वृक्षारोपण कार्य का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान प्रक्षेत्र प्रभारी सुधाकर बिसेन(ए एफ ओ), छोटेलाल तिर्की मत्स्य जमादार, सतीश तिग्गा मछुआ चौकीदार, सहयोगी शंखलाल गौतम तिलेश्वर, जगदीश, बरेलाल, खेलसाय, लिखन एवं शिव उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई