शिक्षा सत्र प्रारम्भ होते ही दो प्रधानपाठक निलंबित शराब सेवन कर पहुँचे थे विद्यालय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीं पटेल ने की कार्यवाही,

सूरजपुर जिले के विकास खण्ड रामानुजनगर के दो प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है,

विदित हो की एक जुलाई को प्राथमिक शाला छाता पारा मे पदस्त प्रधान पाठक शराब के नशे मे धुत होकर विद्यालय पहुँचे थे, 

उनके द्वारा बच्चों से अभद्रता तथा अश्लील गालिया दिया जा रहा था, जिससे भयभीत छात्रों ने तत्काल यह सुचना अपने परिजनों को दिया,,

जानकारी पर सुरता हाई स्कूल प्रचार्य सहित ग्रामीण और अभिभावक गण  विद्यालय मे जुट गई,

, वहीं ग्रामीणों की सुचना पर मिडिया कर्मी पहुंच गए

प्रधान पाठक से ज़ब मीडया कर्मियों ने हकीकत जानने की कोशिस किया तो सवाल  शराब के नशे का शिकार प्रधान पाठक धनसाय सिंह द्वारा मिडिया के समाने बोलने से मना किया इसके बाद भी उनकी बातचीत वीडियो रिकार्ड कर लिया गया,

कैमरे के सामने खडे होने से हाथ पाव तो फूल गए किन्तु मिडिया अपना काम पूरा होने के बाद लौट गई

कुछ ही देर मे प्रधान पाठक की शराब पीकर स्कूल आने की खबर शोसल मिडिया पर प्रसारित होना शुरू हो गया,,

जिससे संज्ञान मे लेते हुए शिक्षा अधिकारी पंडित भाद्वाज एबीओ मनोज साहू, बिआर सी हजारी लाल चक्रधारी, रवि तिवारी ने प्राथमिक शाला छाता पारा का आकास्मिक निरिक्षण किया

जिससे स्पष्ट पंचनामा तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को प्रपत्र बनाकर भेजा गया था,

वहीं दूसरे मामले मे तीन जुलाई को ग्राम पंचायत सराई पारा के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक द्वारा भी शाराब पीकर स्कूल मे आना हल्ला करना, समय पर स्कूल नहीं खोलना सहित उनके द्वारा किये कृत्य के कारण 

प्रधान पाठक राजा राम के विरूद्ध भी निलंबन की कार्यवाही किया गया है,

 अधिकारी सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार दोनों स्कूल के प्रधान पाठक को छ ग सिविल आचरण नियम 1965 नियम 3 के उलंघन का प्रथम दृस्टिया दोषी पाए जाने तथा 1966नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से शाशकीय सेवा से निलंबित किया गया है

,निलंबन की अवधि मे धनसाय सिंह प्रधान पाठक सुरता एवं राजाराम प्रधान पाठक सराई पारा दोनो प्रधान पाठक को मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय प्रतापपुर जिला सूरजपुर कर दिया गया है

, वहीं निलंबन काल मे इन दोनों प्रधान पाठको को निमनानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होंगी इस बड़ी कार्यवाही से समस्त विद्यालय के शिक्षको, ख़ासकर शराब सेवन कर स्कूल आने वालो मे ह्ड़कंप मचा हुआ है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan