
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर प्रेमनगर रोड के गौसिया मेडिकल के समीप कालोनी का गंदा पानी सड़क मार्ग मे जल भराव होने से आने जाने वाले राहगीरो सहित हजारों लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है,
विदित हो की लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व मे बनाये गए नाली पूरी तरह पट जाने और जगह जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की निकासी बंद हो गया है
, जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली भरकर सीधा सड़क मार्ग मे एकत्र होकर जल भराव हो गया है,
जिससे पैदल यात्री सहित बाईक सवार तथा आसपास के दुकान संचालको को अत्यंत ही परेशानी हो रही है,व्यस्तम सड़क मार्ग मे दूषित जल भराव से कॉलेज छात्र, हॉस्पिटल, थाना, परियोजना, पशुचिकत्सालय, क़ृषि विभाग, रेस्ट हाउस सहित अन्य ऑफिस और सरकारी संस्था संचालित है वहीं आस पास कई व्यवसायिक दुकाने भी गंदा पानी के महक और छिटोसे तरस्त जनता आक्रोषित नजर आ रही है, किन्तु लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस मामले मे चुप्पी साधे हुए है,




, इस संबंध मे भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा की लोक विभाग द्वारा इस तरह के नाली से निकने वाला दूषित पानी के निकासी के लिए क़ोई ठोस पहल नही किया है न क़ोई पहल किया जा रहा है, दूषित पानी से कई लोग प्रभावित हो रहे है, जिससे लोगों मे आक्रोश व्याप्त है, कहा इसकी शिकायत pwd के मंत्री विजय शर्मा को जल्द ही किया जायेगा साथ ही आंदोलन भी करने बाध्य होंगे, तथा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू ने भी सड़क मार्ग मे जल भराव पर तीखा प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कांग्रेस इस सबंध मे कलेक्टर सहित उच्च अधिकारयों शिकायत करने की बात कहा है अगर जल्दी इस सबंध मे ठोस कार्यवाही नही होती तो कॉग्रेस जन आंदोलन करेगा l






