

अनिल साहू
सूरजपुर। जिले के ग्राम पंचायत कुसमुसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कुसमुसी बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय भुनेश्वर देवांगन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज गति में था, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के बाद बाजार क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
स्थानीय लोगों ने चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।
Author: anil sahu
Post Views: 322





