श्रीराम फाइनेंस कॉरपोरेशन सूरजपुर, रामानुजनगर के स्टाफ बैठे हड़ताल पर, कंपनी पर अकाउंट फिज करने का आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर / रामानुजनगर श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दो पहिया वाहन शाखा में कार्यरत स्टाफ ने आज मंगलवार को कलम बंद काम बंद हड़ताल किया और सूरजपुर  स्थित कंपनी के कार्यालय में ताला जड़ दिया। स्टाफ का आरोप है कंपनी अपना टारगेट पूरा कराने के लिए गलत नीतियों का सहारा ले रही है और हमारे ऊपर बहुत ज्यादा दबाव बनाती है। कंपनी के द्वारा टारगेट पूरा नहीं होने पर कुछ स्टाफ का मई और जून माह का वेतन रोक दिया है वहीं कुछ स्टाफ का खाता तक फिज करा दिया है। अब ऐसे में स्टाफ का कहना है हमारे बैंक खाते में सिर्फ कंपनी द्वारा दिया गया वेतन नहीं रहता, बल्कि पहले से बचत की गई राशि के साथ अन्य स्रोतों से प्राप्त रकम भी उसी खाते में जमा करते हैं ऐसे में कंपनी को कोई अधिकार नहीं है की हमारा खाता फिज करा दे। स्टाफ ने बताया की खाता फिज हो जाने से आर्थिक संकट हो गया है और रोजाना होने वाले आवश्यक खर्च भी पूरा करना मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि कंपनी के कार्य हेतु फील्ड में जाने तक के पैसे नही हैं व कंपनी द्वारा प्रतिदिन फील्ड में जाने के लिए प्रेशर बनाया जाता है। अब बात यह है की ऐसी स्थिति में हम अपने काम के साथ साथ रोजी रोटी कैसे चलाएं। हमारे द्वारा अधिकारियों को कई बार अपने समस्या के बारे में अवगत कराया गया। परंतु उनके कानों में जूं तक नहीं चली, इसीलिए आज हम कलम बंद काम बंद करने हेतु बाध्य हुए ।

anil sahu
Author: anil sahu