सूरजपुर जिले के 14 प्रधान आरक्षक पदोन्नत हो कर बने एएसआई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। जिले में कार्यरत् 14 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर एएसआई बने। गुरूवार, 17 अक्टूबर 2024 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने प्रधान आरक्षक अमरेश सिंह, विवेकानंद सिंह, आलोक सोनी, विशाल मिश्रा, कुसुमकांता लकड़ा, संजय कुमार सिंह, अविनाश सिंह, अदीप प्रताप सिंह, अशोक साहू, इन्द्रजीत सिंह, रविनंद सिंह, पूरनचंद राजवाड़े, लखेश साहू व ऐसन पाल के कंधों पर स्टार लगाकर एएसआई पद पर पदोन्नति दी। उन्होंने पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षकों को कहा कि जनता के हित में कार्य करें, फरियादी को न्याय दिलाने की दिशा में त्वरित एक्शन ले और सौपें गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, निरीक्षक प्रकाश राठौर, जावेद मियांदाद, स्टेनो अखिलेश सिंह, आनंद राम पैंकरा, महेश पैंकरा, अग्रिमा मिश्रा, दशरथ पैंकरा, अरविन्द्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

anil sahu
Author: anil sahu