
CG आजतक
न्यूज़ ब्यूरो अंबिकापुर
सलका स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा ग्राम भ्रमण कर निकाला साईकिल रैली,
केंद्रीय एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका विकास खंड उदयपुर के छात्र छात्राओं,एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा जन समुदाय द्वारा तिरंगा साईकिल रैली का विशाल आयोजन किया गया
तिरंगा रैली का आरंभ विद्यालय प्रांगण से प्राथमिक माध्यमिक तथा हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया
स्थानीय दुर्गा पंडाल में तिरंगा साईकिल रैली एवं तिरंगा पैदल रैली का स्वागत एस एम डी सी अध्यक्ष कमलेश जायसवाल,संतोष गुप्ता,संतोष जायसवाल, भरत लाल गुप्ता, खेलावन राम, धरम यादव, राकेश कुमार तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया
दुर्गा पंडाल में ही संक्षिप्त उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें विद्यालय के प्राचार्य बी बी राम तथा संतोष जायसवाल एवं संतोष गुप्ता द्वारा तिरंगा रैली के विषय में तथा देशप्रेम के सम्बन्ध में बतलाया गया।
सुश्री मेरी बहालेन धान ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन ऋषि कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया इस अवसर पर नन्हे बच्चों की उत्साह देखने योग थी, l
छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा शाईकिल रैली छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा पैदल तिरंगा रैली का आयोजन दुर्गा पंडाल सलका से सलकापारा तथा गांधी चौक होकर राजबंध होते हुए पुनः विद्यालय तक किया गया।
दोनों रैलियों में हायर सेकंडरी विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, तथा माधमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए गुरु दास महंत, आशिष एक्का, आर के चन्द्रा, नरसिंह सूर्यवंशी, जीआर महेंद्र कुमार, संतोष कुमार पाण्डेय, रोहित बंजारा, मुकेश कुमार ठाकुर, पद्मा सिंह, स्वाती सिंन्हा, मंजु एक्का, पूनम दूबे, तुलेश्वरी सिंह का विशेष योगदान रहा।









