
नीरज साहू
कोरिया । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर से मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृतकों के वारिसों को आर्थिक सहायता हेतु 50 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम रनई के श्री गंगाराम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके वारिस श्रीमती राजकुमारी एवं ग्राम कटोरा के श्री विद्याभूषण कीे सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके वारिस श्रीमती आशा प्रजापति को क्रमशः 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया
Post Views: 1,212







