समूह की महिलाए वर्मी खाद बनाकर हो रही आत्मनिर्भर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला समूह के लिए बुंदेली गौठान बना आर्थिक गतिविधि का नया केन्द्र

 

वर्मी खाद बनाकर हो रही हैं आत्मनिर्भर

 

      मनेंद्रगढ़

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा ज़िला सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत निर्मित गौठान में महिला स्व सहायता समूह अपने आर्थिक स्थिति में बदलाव कर सकारात्मक कहानियां लिख रही हैं।

गौठान में गोबर ख़रीदी कर वर्मी खाद बनाने के साथ ही अन्य आर्थिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

समूह की महिलाएँ इससे अपने परिवार की आजीविका को समृद्ध और मजबूत बना रही है।

 

 

         जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बुंदेली के गौठान में रानी कुंडी महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी खाद का उत्पादन कर विक्रय किया जा रहा है।

समूहों द्वारा अब तक कुल 18 हजार 700 किलोग्राम खाद का निर्माण किया गया है जिससे लगभग 1 लाख 87 हज़ार रुपए की राशि का लाभ प्राप्त कर चुकी है।

समूह की सदस्य बताती हैं कि वर्मी खाद से प्राप्त आय से साप्ताहिक हाट-बाजार, घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई में पैसा का उपयोग किया गया है।

 

 

    समूह की दीदियों ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनको कई प्रकार से लाभ एवं आर्थिक सहायता प्राप्त हुआ है। घर से कभी बाहर ना जाने वाली दीदी आज गौठान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी।

इसके अतिरिक्त स्व-सहायता समूहों को बिहान योजना अंतर्गत चक्रिय निधि 15 हजार रूपये, सामुदायिक निवेश निधि 60 हजार रूपये एव बैंक से बैंक ऋण आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रदाय किया गया है।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई