सरगवां में मनाया गया विश्व दुग्ध दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर गुरूवार को सरगवां गौठान अम्बिकापुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री संजय सिंह उपस्थित थे। जनपद सदस्य श्री सिंह, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विश्व दुग्ध दिवस की बधाई देते हुए दूध उत्पादन हेतु गाय पालने की अपील की। इस अवसर पर शूकर पालन प्रक्षेत्र के प्रबंधक डॉ सी के मिश्रा ने लोगों को दूध की पौष्टिकता के विषय मे बताते हुए गाय पालन के लाभ और दूध उत्पादन में वृद्धि के बारे में विस्तार से बताया। चल चिकित्सा इकाई प्रभारी डॉ अरुण सिंह द्वारा दूध को सम्पूर्ण आहार बताते हुए दूध पीने के लाभ के बारे में बताया।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. बी पी सतनामी ने विभाग द्वारा चलाये जा रहे राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के बारे में बताते हुए गौठान में मवेशियों को लाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की जानकारी दी। साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं को गौठान में आजीविका गतिविधि के रूप में बटेर एवं मुर्गी पालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्नत गौपालक श्री राजेश सरदार एवं श्री मोती यादव को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को तथा ग्रामीणों को दूध का वितरण किया गया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में गौपालन के फायदे जानकर गौपालन का निर्णय लिया गया और सभी ने उत्साह से गाय पालने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सदस्य श्री रविन्द्र दुबे, विकास सिंह, भगलु प्रधान, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री उमेश कुशवाहा, श्री के एल सिदार, श्रीमती अनिता टोप्पो, सचिव श्री मोती यादव, छत्स्ड की सपना वैरागी और बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, ग्रामीण उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan