सरगुजा कलेक्टर ने शैक्षिक भ्रमण बस को दिखाई हरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक न्यूज

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक  खान 

175 छात्रों ने किया कई महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण

 

अम्बिकापुर 16 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने गुरुवार को कलेक्टोरेट परिसर से 3 शैक्षिक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला मिशन समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत जिले के प्रत्येक विकासखंड से 25 बच्चे के मान से कुल 175 प्रतिभाशाली बच्चों को अम्बिकापुर स्थित आकाशवाणी केंद्र, दूरदर्शन केंद, कृषि विज्ञान केंद्र, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा केरता स्थित शक्कर कारखाना का भ्रमण कराया गया। इन संस्थानों के भ्रमण के दौरान बच्चों ने अधिकारियों से अपनी जिज्ञासा का समाधान पूछा। अधिकारियों ने बड़ी तत्परता से बच्चो द्वारा पूछे गए सवालों का रोचक तरीके से जवाब देते हुए उनके जिज्ञासा को शांत किया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan