सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आयुक्त कार्यालय और न्यायालय का किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर 14 जून 2023/ सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार ग्रहण करते ही बुधवार को आयुक्त कार्यालय और न्यायालय का निरीक्षण किया। नवपदस्थ संभागायुक्त ने आयुक्त कार्यालय की सभी शाखाओं का सघन निरीक्षण किया और विधिवत परिचय लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से उनके दायित्वों की जानकारी ली।

उन्होंने स्टेनो कक्ष, स्थापना शाखा, वाचक शाखा, राजस्व लेखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशीलता के साथ सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस दौरान सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने उपायुक्त कक्ष, आयुक्त न्यायालय और अपर आयुक्त न्यायालय का भी निरीक्षण किया

। उन्होंने यहां प्रकरणों की जानकारी ली और उनके निराकरण की प्रगति पर भी जानकारी ली। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का भी मुआयना किया और कहा कि दस्तावेजों का संधारण अच्छे से रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर राम और श्री नीलम टोप्पो सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan