सलका हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर हुए विविध कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

ब्लॉक प्रतिनिधि उदयपुर

उदयपुर अंबिकापुर । आजादी के 79 वर्षगांठ विकासखंड उदयपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल सलका में क्रमशः समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं स्टाफ के द्वारा 15 अगस्त को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राधा रवी एसएमडीसी प्राथमिक माध्यमिक हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त स्टाफ अभिभावक ग्रामवासी समेत अन्य ग्राम पंचायत से उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सामूहिक सलामी दिया गया वा भारत मां की पूजा एवं सभी राष्ट्रीय नेताओं की छायाचित्र की पूजा अर्चना करते हुए विशाल जन समुदाय में प्रभात फेरी एवं विभिन्न राष्ट्रीय नारे की गूंज से उत्साह पूर्वक ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों ग्राम वासियों का सम्मान करते हुए बैच बिल्ला इत्यादि लगाकर सम्मानित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें पीएम श्री स्कूल के बच्चों मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सलका के छात्र-छात्राओं में अनेक संस्कृति कार्यक्रम भाषण कविता नृत्य इत्यादि प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनोरंजन बनाते हुए एक यादगार स्वतंत्रता दिवस की उत्सव को विशेष उत्सव के रूप में प्रतिस्थापित किया गया।

अतिथियों द्वारा भाषणों तथा वैचारिक अभिव्यक्तियों की कड़ी में भरत लाल गुप्ता ,कन्हाई राम बंजारा, एसएमडीसी अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, प्राचार्य बीबी राम, धर्म यादव सामाजिक कार्यकर्ता ,तपस्या बाई, जीडी महंत , चंद्रा सर, मेरी ब हा ल धान मैडम ,महिपाल सिंह आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किया । जिसमें सभी ने राष्ट्र प्रेम एवं मानवता के प्रति अपने विविध भाव प्रकट किया।

इस दौरान भूतपूर्व रिटायर शिक्षक उदयपुर मोतीलाल राजवाड़े एवं ह्यूमन राइट्स एवं आरटीआई संगठन के प्रदेश सचिव भरत लाल गुप्ता को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीफल साल से सम्मानित किया इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों में सम्मिलित छात्र-छात्राएं जो क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए थे सभी को पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई