सहनपुर में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया गया भूमिपूजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ  सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

 

अम्बिकापुर  सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह ने शुक्रवार को लुण्ड्रा ग्राम सहनपुर में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमिपूजन किया।

उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन करीब 28.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा। इस उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत लगभग 3000 से 5000 ग्रामवासियों को प्राथमिक उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सहनपुर में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की थी।

घोषणा को अमल में लाते हुए सहनपुर में 28.5 लाख लागत राशि के नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष लुण्ड्रा  गंगा प्रसाद, सरपंच श्रीमती प्रमिला खाखा, बीएमओ डॉ0 इमरान, डीपीएम डॉ0 पुष्पेन्द्र राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई