सी-विजिल एप्प के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन का किया जा सकता है शिकायत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर सी-विजिल एप्प से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है। सी-विजिल एप्प के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। मोबाइल से प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से सी-विजिल एप्प डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है।

*शिकायत की निगरानी -*

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन होने पर सी-विजिल एप्प में अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके नागरिक अपनी शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकता है।

*नाम और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य -*

सी-विजिल एप्प पर शिकायत करने हेतु नाम व मोबाइल नम्बर की कोई बाध्यता नहीं है, परन्तु अगर शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम व मोबाइल नम्बर देता है तो शिकायतकर्ता एप्प के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकता है।

*शिकायत निवारण की प्रक्रिया-*

शिकायत दर्ज होने पर सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है। शिकायत को निर्धारित करके सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर के पोर्टल पर अग्रसारित किया जाता है तथा सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा शिकायत के निस्तारण के क्रम में निर्णय लिया जाता है।

सी-विजिल एप्प में दर्ज होने वाली शिकायत आम तौर पर सी-विजिल एप्प में धनराशि वितरण, गिफ्ट / कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी करने सम्बन्धी परिवाद अंकित किये जाते है।

anil sahu
Author: anil sahu