सुरतापोंडी में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलुस a

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ 

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

ईद मिलादुन्नबी का पर्व आज बहुत ही एहतराम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया,

विदित हो कि सूरजपुर जिले के सुरता पोंडी में आज हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस कि खुशी के अवसर पर सुबह से ही बच्चों में चहल पहल थी,

बच्चे युवा बुजुर्ग व कमेटी के सदस्य गण सभी जमा मस्जिद में एकत्र होकर अमन चैन कि दुआ मांगी,

वहीं सलाम पढ़कर जुलुस इस्लामी झंडे व तिरंगा झंडा के साथ निकाला गया,

मस्जिद से जुलुस गान्धी चौक, कब्रिस्तान चौक बुनियाद चौक बजार चौक होते हुए अम्बेडकर चौक के बस्ती में भर्मण किया,

जिसमे जगह जगह पताखे फोड़े गए, मोहम्मद साहब के नारे लगे, फ़ातिहा हुई मिस्ठान, भंडारे सहित शरबत का वितरण भी लोगों ने किया,

वहीं जुलुस निकलने से पूर्व सरपंच लालकेश्वर सिंह का अंजुमन कमेटी ने स्वागत करते हुए साफा पगड़ी बाँधा गया, वहीं गांव के मुख्या पटेल बल्ली राम, कपिल देव, गोपाल सिंह,

कवल साय, शिवनंदन सिंह, बदन राम, नितीश केवन्ट, सुरीत राम को भी पगड़ी बाँधकर सम्मानित किया गया,

वहीं लगभग पांच बजे जुलुस सड़क मार्ग से जामा मस्जिद पहुंच कर समाप्त हो गया,

पेश ईमाम सरताज़ आलम ने बताया कि रात्रि में मिलाद शरीफ होगा जिसमे हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा,

, इस अवसर पर जिला पुलिस प्रसासन ने सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया था, l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan