सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख के मवेशी जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना चंदौरा पुलिस ने 2 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत के मवेशी जब्त किए हैं।

डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन (UP 24 AT 5022) में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अम्बिकापुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही चंदौरा पुलिस ने चंदौरा चौक पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका। वाहन में सवार दो आरोपी—

भूप सिंह (22 वर्ष) निवासी बदायूं (उ.प्र.) और वसीम (20 वर्ष) निवासी बदायूं (उ.प्र.) को हिरासत में लिया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 जीवित और 1 मृत भैंसा पाए गए, जिन्हें अमानवीय तरीके से भरा गया था। आरोपियों से मवेशियों के परिवहन व बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने पिकअप वाहन और मवेशियों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई नीलकुसुम बेक सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई