
सूरजपुर में दोहरे हत्या काण्ड से भड़के नगरवासियों ने संदेही के घर को आग के हवाले कर दियाहै
वहीं कानून व्यवस्था सम्हाल रहे एस डीएम के साथ भी उग्र भीड़ ने हमला कर दिया,
जिससे जान बचाकर भाग निकले,
उल्लेखनीय है की शनिवार को शाम चौपाटी में पहुँचे पुलिस तालिब शेख और आरक्षक कुछ खा ही रहे थे तभी कुख्यात आरोपी ने आरक्षक के शरीर में गर्म खौलता हुआ कड़ाही का तैल डाल दिया था, जिससे पकड़ने तालिब शेख ने कोशिस किया था, इसी बात से नाराज अपराधी ने पुलिस तालिब शेख के घर पहुँचकर किसी तरह दरवाजा खोलवाया और अंदर प्रवेश करके पत्नी और मासूम बच्ची की नृह्स हत्या कर दिया, हत्या करने के बाद अपनी ही वाहन से दोनों शवों को डालकर सूरजपुर से लगभग पांच किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव के खेत में फेक कर फरार हो गया,
वहीं रात्रि डियूटी से लौटे पुलिस तालिब शेख तो उनकी आँख फ़टी की फ़टी रह गई चारो तरफ खून के छींटे और खून दिखने के बाद आस पास के लोगों को बुलाकर पतासाजी की फिर अपने पुलिस अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया की खून से घर पटा हुआ है पर पत्नी और बच्ची नहीं है, पुलिस रात में खोज बीन करते थक गई सुबह किसी ने देखकर सुचना पुलिस को दी, जिससे पुलिस जांच में शिखान्त हुई की तालिब शेख की पत्नी मेहु, और बेटी आलिया ही है,
घटना की सुचना पर एस पी सूरजपुर सहित अधिकारी घटना स्थल पहुंच गए,और पंच नामा उपरान्त शवों को पोस्टमार्टम हेतु समुदायिक केंद्र भेजा गया,
वहीं
इस निर्मम हत्या की खबर से जिला मुख्यालय में नगर बंद का आह्वान करते हुए उग्र भीड़ ने संदेही के घर को आग के हवाले कर दिया है, l








