
आज से सूरजपुर में होगा 10 वां कोयापुनेम राष्ट्रीय आदिवासी प्रशिक्षण शिविर.
गोंडवाना भवन सूरजपुर में तैयारी पूर्ण
कई राज्यों से शामिल होगें प्रशिक्षार्थी
सूरजपुर प्रति वर्ष की भांति इस भी 10 वां कोयापुनेम राष्ट्रीय आदिवासी प्रशिक्षण शिविर गोंडवाना भवन नमदगिरी ,सूरजपुर में दिनांक 14 से 17 नवंबर तक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें भारत के कई राज्यों से प्रशिक्षार्थी शामिल होंगे,
प्रशिक्षण हेतु परीक्षार्थी पंजीयन करवा रहे हैं।
राष्ट्रीय आदिवासी प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग मास्टर ट्रेंनेरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर अश्विनी कांगे , आनंद टोप्पो, भंवरलाल परमार ,डॉ हरीश मरकाम ,विजय कुजूर, कुमार सिंह नेताम, श्रीमती सुकांति नायक, हीरालाल पेंद्रों, डॉ नारायण कासव टेकाम , देवचंद भलुआ पण्डो, एवं राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनरों का आगमन हो रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धरातलीय स्तर पर काम जोरों पर चल रहा है।
कार्यक्रम में बृजमोहन सिंह गोंड, भुवनेश्वर सिंह आरमोर, कमलेश प्रकाश मरावी,रवि शंकर टेकाम, नंदकिशोर नेताम, विजय मरपच्ची, शिवमंगल सिंह मरकाम ,सुरेश सिंह ,संत लाल उर्रे, उमेश्वर सिंह पोया सक्रिय रूप से व्यवस्था में लगे हैं।
सभी आदिवासी संगठनों का संयुक्त आयोजन कार्यकारिणी समिति संभाग सरगुजा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इसका मुख्य आयोजक केंद्रीय गण्ड- व्यवस्था पारंपरिक आदिवासी महासभा गोंडवाना भारत है l







