
CG आजतक न्यूज
ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
स्कूल रोड हुआ जर्जर कई बार हो चुके हैं दुर्घटना
सूरजपुर/ ब्रेकिंग
ओड़गी । ग्राम पंचायत कालामांजन स्थित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल, आत्मानंद स्कूल, शिशु मंदिर स्कूल, हाउसिंग बोर्ड स्थित रोड पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है कई बार दुर्घटना भी हो चुका है जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों पहले सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था परंतु किस विभाग से निर्माण कराया गया है इसका आज तक ग्रामीण जनों को जानकारी नहीं है इसका कारण यह है कि निर्माण तो कई वर्षों पहले करा दी गई थी परंतु निर्माण किस विभाग से कराया गया उसका बोर्ड नहीं लगाया गया है विभिन्न स्कूलों के बच्चों को पहुंचाने के लिए उनके माता-पिता पहुंचते हैं एवं विभिन्न विभाग के कर्मचारी भी हाउसिंग बोर्ड में रहते हैं परंतु किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने उस रोड के लिए पहल नहीं किया , अब स्थिति यह हो गई है कि रोड में लोग मजबूरन बस आना-जाना कर रहे हैं मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम पंचायत है इसके बाद भी उच्च अधिकारी इस और पहल करते नहीं दिख रहे हैं इसको लेकर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा बताया गया है कि कई बार इसको लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा की गई है परंतु किसी भी प्रकार का उच्च अधिकारी इस पर पहल नहीं कर रहे हैं जल्द समस्या का
समाधान नहीं होता है तो समस्त ग्रामीण जन अभिभावक जन के उपस्थिति में चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे
वही स्वामीआत्मानंद स्कूल के अभिभावक मोहन राम राजवाड़े के द्वारा बताया गया कि स्कूल के समय इतने अधिक संख्या में भीड़ हो जाती है जिससे छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों को लाने ले जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर कई बार हम लोग के द्वारा विद्यालय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से रोड की मरम्मत कराने की मांग की जा की जा चुकी है परंतु आज तक रोड जैसा का तैसा बना हुआ है ।
इस संबंध में ग्राम पंचायत कालामांजन के सरपंच से जब पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े को इसके बारे में अवगत कराया गया था उनके द्वारा ₹500000 का सीसी रोड निर्माण कार्य कराने का बात कहां गया था परंतु आज तक लिखित आदेश ना आने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा हैँ.lll



