हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ 72 परीक्षा केन्द्रों में 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज 

ब्यूरो चीफ सरगुजा अंबिकापुर

 

आशिक  खान 

 

                                     

 

 

  23 फरवरी से होगा गोपनीय सामग्री का वितरण

 

अम्बिकापुर 21 फरवरी 2023/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 हायर सेकण्डरी 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक तथा हाईस्कूल का 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित होंगे। इस वर्ष जिले में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए 72 केन्द्र निर्धारित किए गए है। जिसमें 19 हजार 675 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्र संपन्न होंगे। कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में हाईस्कूल के 9 हजार 843 एवं हायर सेकण्डरी 9 हजार 832 हैं। विगत वर्ष कुल पंजीकृत 20 हजार 922 रहे जिसमें हाईस्कूल में 11 हजार 584 एवं हायर सेकण्डरी 9338 थे।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा गोपनीय सामग्री 23 फरवरी 2023 प्रात 10 बजे से समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चत्तर माध्यमि विद्यालय अम्बिकापुर सभी 72 केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष व प्राचार्यो को वितरण किया जायेगा। परीक्षा गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु एक सहयोगी के साथ दो कुन्दों वाला 02 पेटी लेकर वितरण केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे। हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की गोपनीय सामग्री अलग-अलग पेटी में रखकर 1-4 सशस्त्र बल की सुरक्षा में निर्धारित रूट चार्ट अनुसार बस में परिवहन कर संबंधित थाने एवं चौकी में पेटियां रखी जायेगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan