
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्मार्ट काइडस प्ले स्कूल रामानुजनगर तिरंगा झंडा फहराया गया
, विदित हो की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती सबनम अंसारी द्वारा ध्वजा रोहण किया गया,
तथा ध्वजा रोहण उपरांत राष्ट्गान की प्रस्तुति दी गई वहीं तिरंगे को सलामी बाद, छात्रों को आजादी पर्व के बारे मे बताया गया,
वहीं प्रधान पाठक ने अपने उद्बोधन मे कहा की देश को आजाद हुए 78वर्ष हो चुके इसके पहले देश अंग्रेजो का गुलाम था,
देश आजाद कराने मे लाखों लोगों ने बलि दी, जिसमे सभी जाति धर्मों के लोगों ने मिलकर लड़ी थी,
जिसमे प्रमुख लीडर महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस असफाक उल्लाह, चन्द्र शेखर आजाद, सहित हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है,
ऐसे महा पुरुषो को हम नमन करते है जिनके बदौलत आज हम खुली हवा की सांस ले रहे है
, वहीं बच्चों अभिभावको को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया,
, कार्यकर्म से पूर्व माँ सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पुष्पानजली अर्पित किया
, वहीं प्रधान पाठक ने समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्प गूछः भेंट कर किया,
आपको यह बताना आवश्यक है की यह विद्यालय निरंतर चार वर्षो से संचालित है
, इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका प्रमिला, तब्बसुम चानमुनि शर्मा सहित सैकड़ो अभिभावक ग्रामीण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रही l







