स्लम स्वास्थ्य योजना में घर बैठे इलाज मिलने से लोगों के खिले चेहरे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 

बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएँ ले रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

 

 

 

मनेंद्रगढ़ ब्यरो 

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। नगरीय निकायों में गली-मोहल्लों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग़रीब और ज़रूरतमन्द लोगों को स्वास्थ्य जाँच और उपचार की सुविधा प्रदान किया जा रहा है। एमएमयू में डॉक्टर की टीम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, लैब टेस्ट और दवा की सुविधा प्रदान किया जाता है। नगर निगम चिरमिरी में 2 एवं नगर पंचायत मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, झगराखंड व लेदरी में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है।

 

शुक्रवार को नगर निगम चिरमिरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय निगम की टीम के साथ एमएमयू पहुँचीं। उन्होंने स्वास्थ्य जाँच कराने आये मरीज़ों और उनके परिजनों से बस में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बात की।

लोगों ने बताया कि बस में डॉक्टर रहते हैं उनके द्वारा स्वास्थ्य जाँच किया जाता है। मरीज़ के आवश्यकतानुसार लैब टेस्ट भी किया जाता है।

डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क दवा प्रदान किया जाता है। निगम आयुक्त सुश्री पांडेय ने लोगों को बताया कि बस में सभी तरह के लैब टेस्ट बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट, मलेरिया जैसे 41 प्रकार के जाँच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। अधिक से अधिक लोगों को बतायें और एमएमयू आने के लिये प्रोत्साहित करें।

श्रीमती रीता ने निगम आयुक्त सुश्री पांडेय को बताया कि वे अपने 5 वर्षीय बच्चे के साथ 4 बार इलाज के लिए आ चुकी हैं। एमएमयू में इलाज कराने से मुझे राहत मिलती है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून 2023 को चिरमिरी में लगाये गये एमएमयू द्वारा कुल 82 लोगों का स्वास्थ्य जाँच सह ईलाज किया गया है।

इनमें से कुल 78 लोगों को ईलाज कर दवा का वितरण किया गया और 23 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट किया गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan