स्वर्गीय माधुरी देवी एवं स्वर्गीय उमेश शर्मा स्मृति कप संभाग स्तरीय रात्रि कालीन महिला कबड्डी प्रतियोगिता, मां सती चौक रामनगर में आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

 *बालिका शिक्षा को बढ़ाने तथा बालिकाओं को खेल के साथ शिक्षा से जोड़ने का अभिनव पहल* 

सूरजपुर/ बिश्रामपुर- शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां सती चौक रामनगर के खेल प्रांगण में स्वर्गीय माधुरी देवी एवं स्वर्गीय उमेश शर्मा स्मृति कप संभाग स्तरीय रात्रि कालीन महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन के खेल समन्वयक एवं क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक तथा राज्य शिक्षक पुरस्कृत शिक्षक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रात्रि कालीन महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की दृष्टि से किया गया। प्रतियोगिता नि:शुल्क रही, सीनियर महिला वर्ग में कुंजनगर, खोंड जिला-कोरिया, बरपारा भैयाथान, रुनियाडीह, सरस्वतीपुर, डेडरी, पचिरा तथा खोंपा भैयाथान की टीमों ने भाग लिया तो वहीं जूनियर बालिका वर्ग में राजकुमार पब्लिक स्कूल रामनगर, रुनियाडीह, बरपारा भैयाथान की टीमों ने भाग लिया। लीग आधारित खेले गए मैचों में सभी टीमों को एक दूसरे से खेलने और सीखने का अवसर प्राप्त हुआ तथा उच्चतम अंक हासिल करने वाली दो-दो टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। चयनित टीमों के मध्य फाइनल प्रतियोगिता विजयादशमी पर राजेश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विश्रामपुर के मुख्य आतिथ्य, राजकिशोर चौधरी, सतीश तिवारी, रवि शंकर बउवा, सकेश्वर सिंह जनपद सदस्य, बाबूलाल यादव, शैलेश जायसवाल, रोहित प्रताप सिंह सरपंच प्रतिनिधि, सीलाक सिंह उप सरपंच रामनगर, हुपेश प्रजापति, राधे कृष्ण प्रजापति, राम अवतार प्रजापति, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, जगरनाथ यादव पूर्व उपसरपंच रामनगर, डॉ. पलाश, विजय यादव, शिवकुमार यादव, धनई यादव, बी एल कुशवाहा, कन्नीलाल प्रजापति, बंगालु राम प्रजापति, राजेश कुमार यादव उप सरपंच खरसुरा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। इस दौरान रामनगर, रामपुर, सरस्वतीपुर तथा रुनियाडीह ग्राम के समस्त पंच तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। जूनियर बालिका कबड्डी बरपारा भैयाथान विरुद्ध रुनियाडीह के मध्य खेला गया जिसमें रुनियाडीह ने विजयश्री हासिल की तो वहीं बरपारा की टीम उपविजेता बनी। सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सरस्वतीपुर विरुद्ध पचिरा के मध्य खेला गया, जिसमें पचिरा महिला टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया तो वहीं सरस्वतीपुर की टीम उपविजेता बनी। छ: दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में दिनेश कुमार साहू राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एवं राष्ट्रीय रेफरी, प्रभा शंकर प्रसाद राष्ट्रीय रेफरी, राजाराम विश्वकर्मा तथा सुश्री मोनिका सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। सभी निर्णायकों को आयोजन कमेटी ने अंगवस्त्र तथा पिंकू शर्मा के सौजन्य से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि, चुना मास्टर भोला केसरी एवं खेल मैदान बनाने वाले ट्रैक्टर चालक को अंग वस्त्र, टी-शर्ट तथा सम्मान राशि तथा मैच का आंखों देखा हाल सुनाने के लिए बोधन राजवाड़े तथा रामेश्वर को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। पिंकू शर्मा के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर महिला विजेता पचिरा टीम को ₹7000 नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी, उप विजेता सरस्वतीपुर टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी, जूनियर बालिका विजेता रुनियाडीह टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी तथा उप विजेता बरपारा भैयाथान की टीम को ₹3000 नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि राजेश यादव द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ी शीतल राजवाड़े ग्राम पचिरा के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर ₹500 नगद पुरस्कार तथा ग्राम खरसुरा के उप सरपंच राजेश कुमार यादव द्वारा सरस्वतीपुर को ₹200 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। आयोजन कमेटी ने खेल को सुचारु रुप से आयोजित करने वाले खेल के समन्वयक सीमांचल त्रिपाठी एवं पिंकू शर्मा का शाल, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर