स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेंद्रगढ़,ब्रेकिंग 

ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में फलदार पौधों का वृक्षारोपण स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भी किया गया।

मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस को 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आत्मानंद स्कूलों में फलदार वृक्षारोपण के माध्यम से की जा रही अनूठी पहल निश्चित रूप से जन मानस और स्कूली छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तो लाएगी ही, साथ ही उन्हें प्रकृति, वनों, विविधता, वन्य प्राणी तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत् विकास और सदुपयोग के प्रति कर्तव्य-बोध भी करायेगी। पौधारोपण कार्यक्रम में आत्मानंद इंगलिश स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्री अभिषेक कुमार, डीएफ़ओ श्री एलएन पटेल, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टरद्वय श्री प्रवीण भगत और श्री प्रीतेश राजपूत तथा वन विभाग के अधिकारियों ने सभी ने वृक्षारोपण कर आमजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan