स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें- श्री भईयालाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट  सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक एवं शासी परिषद के सदस्य श्री भईयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप गुप्ता व शासी परिषद की सदस्य मौजूद थे।

बैठक में विधायक एवं शासी परिषद के सदस्य श्री भईयालाल राजवाड़े ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की सूची सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने तथा बैठक में सभी जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। श्री राजवाड़े ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से छात्रावास आश्रमों के छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुरूप व गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध सुनिष्चित करने तथा नियमित रूप से छात्रावास आश्रमों का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले के विकास के लिए विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना एवं प्रस्तावों पर विस्तृत जानकारी परिषद के सदस्यों को दी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक आय-व्यय लेखा, स्वीकृत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यो तथा पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में निरस्त कार्यों तथा स्वीकृत कार्यो के कार्योत्तर स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, वन मण्डलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो व विभागीय अधिकारी एवं शासी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया