हरियाली के संकल्प के साथ निकले विधायक भूलन सिंह मरावी, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/ प्रेमनगर। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सम्मान की भावना को बढ़ावा देते हुए क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने नगर पंचायत प्रेमनगर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठजनों के निवास पर पौधे लगाकर उन्हें साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपने-अपने घरों में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने तथा अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों का दौरा कर वरिष्ठजनों के निवास पर पौधारोपण कर रहे हैं और उनका सम्मान भी कर रहे हैं। उनका कहना था कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवनंदन सिंह मरावी, नगर पंचायत पार्षद वीरेंद्र जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष कंचन श्याम, मंडल महामंत्री महेंद्र कुमार यादव, जनपद उपाध्यक्ष पूनिया राजवाड़े, देवधारी साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामनारायण तंवर तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अखिलेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर