हर घर तिरंगा’’ अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन -तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर करें अपलोड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देशभर में 9 अगस्त से शुरू ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में विकासखंड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में अभियान के अंतर्गत तिरंगे के सम्मान में आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक निबन्ध एवं आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही है।

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि

हर घर तिरंगा एक अभियान है, जो आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है।

2021 में लोगों को घर में और भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाना है।

तिरंगा के साथ यहां अपलोड करें सेल्फी

बच्चों और पलकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर अपलोड करने का आग्रह किया है।

अपलोड करने के पाश्चत आपको प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया था।

तब 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की।

वहीं 2023 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

कार्यक्रम में प्रधानपाठक बी.आर हितकर, महेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव,अनिता सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, सरिता सिंह एवं छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई