

अनिल साहू
सूरजपुर । जिले के रामानुजनगर विकास खंड अन्तर्गत शा. हाई स्कूल कोट में मंगलवार को पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने तथा बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आंकलन कर पालको के साथ समन्वय साधते हुए सयुक्त रूप से परिणामोन्मुखी प्रयास करने हेतु संकुल स्तरीय शिक्षक – पालक मेगा सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पम्पापुर के सरपंच भागवत पैकरा ,श्री जगनारायण सिंह व मान सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी दीपक साहू एवं श्री पंकज कुशवाहा व 100 से ज्यादा की संख्या में पालक उपस्थित हुए एवं संकुल के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही व जयराम प्रसाद साक्षर भारत कार्यक्रम जिला सूरजपुर भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके मन के द्वारा संयुक्त रूप से एक पेड़ मां के नाम लगाया गया कार्यक्रम के की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ तत्पश्चात स्वागत गीत छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया सरपंच महोदय द्वारा पुरस्कृत भी किया व पालकों से आह्वान किया कि बच्चों की प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में बच्चों से चर्चा करें तथा पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित करें।

इस कार्यक्रम में धन्यवाद् ज्ञापन श्री शिवलाल सिंह के द्वारा किया गया। स्कूल के प्राचार्य कमल किशोर पांडे कार्यक्रम में मंच संचालन श्री चंद सी कुशवाहा एवं श्री सुरेन्द्र राजवाड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री रोहित साहू ,श्री राधे साहू, श्री जायसवाल सोनवानी, निर्मल सिंह जी, फूल सिंह जी, श्री लक्ष्मी ठाकुर एवम् श्रीमती उर्मिला रवि, श्रीमती शकुंतला राजवाड़े, श्रीमती नीलू ठाकुर ,श्रीमती अनीता साहू एवम् बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर







