

भरत लाल गुप्ता
सभी शिक्षकों को श्रीफल साल भावअभिव्यक्ति से किया सम्मानित !
ब्लॉक स्तरीय रिटायर्ड शिक्षकों की शिरकत!
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ,जनप्रतिनिधियों ,एसएमडीसी की अभिभावकों की उपस्थिति में संपन्न हुई विविध कार्यक्रम!
उदयपुर। 9 सितंबर को आयोजित शा. उ .मा. वि. सलका में शिक्षक दिवस -सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य बाल भगवान राम की नेतृत्व में किया गया।विद्यालय प्रांगण में विद्यालय स्टाफ एसएमडीसी के पदाधिकारी गण ग्रामवासी छात्र- छात्राओं आमंत्रित रिटायर्ड शिक्षकों कैंपस परिषर में प्राथमिक माध्यमिक पीएम श्री विद्यालय की संबंधित शिक्षकों छात्र-छात्राओं की गरिमामई उपस्थिति में मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय नेताओं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके योगदान की चर्चा वआदरभाव सम्मान करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया !मुख्य अतिथि देवनारायण यादव विशिष्ट अतिथि श्री आर पी गुप्ता ,प्रमोद कश्यप , सेवानिवृत्त शिक्षक, खिरवार प्रसाद सिंह प्राचार्य चकेरी, कामता प्रसाद प्राचार्य ,नमना भानु प्रसाद सिंह प्राचार्य फूलचुही, स्काई रिच एजुकेशन सेंटर उदयपुर प्राचार्य, आर पी गुप्ता कमलेश जायसवाल एसएमडीसी अध्यक्ष, अखंड विधायक मंडल अध्यक्ष देवगढ़, प्रमोद सिंह मंडल अध्यक्ष रामगढ़, श्रीमान बुद्ध मोहन सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा , अर्जुन सिंह कि जनपद सदस्य, प्रमोद जायसवाल जी संगठन मंत्री भाजपा, भरत लाल गुप्ता मीडिया प्रभारी, सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह एसएमडीसी सदस्य, शिवचरण जी, पीएम श्री सलका प्रधान पाठीका पदम माया सिंह सह स्टाफ, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक सह स्टाफ हायर सेकेंडरी स्कूल सलका प्राचार्य सह स्टॉप एवं समस्त छात्र-छात्राएं।

शिक्षक सम्मान समारोह का शुरुआत मां सरस्वती,डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की चित्र पर दीप प्रज्वलि कर समस्त मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों ,प्राचार्य सह समस्त शिक्षक जनों को विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्प गुच्छ, श्रीफल साल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के फ्रेम लगे हुए तस्वीर फोटो शिक्षकों का प्राचार्य बाल भगवान राम के द्वारा सभी अतिथि विशिष्ट अतिथि उपस्थित समस्त शिक्षकों को प्रदान कर सम्मान किया गया।

सुश्री मेरी बहालेन धान के द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राचार्य बाल भगवान राम के द्वारा संविधान के प्रस्तावना को वाचन करातेहुए सभी अपनी जगह में खड़े होकर प्रस्तावना वाचन कराया गया । शिक्षक सम्मान समारोह के उपलक्ष में विद्यालय प्रियंका द्वारा कविता, सीता के द्वारा भाषण जया के द्वारा कविता रोजवंती जी के द्वारा भाषण प्रस्तुत की गई l-बीच में उपस्थित समस्त अतिथियों को शिक्षक सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में अपनी उद्बोधन एवं अपनी विचार प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया जिसमें श्री राम प्रसाद गुप्ता को मंच मे भाव अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रित किया गया! उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक शक्तिशाली बिटिया के बारे में हिमालय पर्वत पर चढ़ने की लक्ष्य बनाने वाली की कहानी के साथ में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ किस प्रकार से मिलनसार मित्रवत व्यवहार चरित्र शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका अदा करते हुए अपने विचार सभी के समक्ष सारगर्भित शब्दों का प्रयोग करते हुए शिक्षकों के सम्मान के बारे में अपने विचार व्यक्त किया । तत्पश्चात् प्राचार्य ने शिक्षा के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षाप्रद वक्तव्य के द्वारा आगे बढ़ाने आगे पढ़ने आदि के संबंध में अपने विचार रखें छात्रों के लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में किस प्रकार से पढ़ाई की तैयारी करते हुए अपने उद्बोधन में शिक्षकों को अपनी पढ़ाई के द्वारा बच्चों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तैयार करने के संबंध में अपना विचार रखें । इस पश्चातअखंड विधायक के द्वारा वाद प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता उदयपुर में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए एवं उनके द्वारा पढ़ाई करते हुए विद्यार्थी अपने लक्ष्य को किस प्रकार से प्राप्त कर सकेंगे। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता के द्वाराशिक्षक सम्मान समारोह के उपलक्ष में गुरु के बारे में अपना साखी शब्द दोहों के बारे में गुरदास महंत द्वारा गुरु की महिमा के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया श्रीमान नरसिंह कुमार सूर्यवंशी के द्वारा शिक्षक सम्मान हेतु स्वरचित कविता का प्रस्तुतीकरण किया गया। श्रीमती मंजू कुजूर व्याख्याता के द्वारा शिक्षा के संबंध में अपना विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण यादव के द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म शिक्षा के संबंध में एवं अपने कर्म से राधा कृष्णन आज भारत में अपने जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने के लिए कहे उपस्थित बच्चों शिक्षकों एवं अन्यनागरिकों को शिक्षक स्तर को अच्छी बेहतर बनाने हेतु अपनी विचार सबके समक्ष रखें जो काफी सराहनी रहा अंत में गुरदास महंत के द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए एक गीत के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों का शालेय परिवार की ओर से स्वल्पाहार कराया गया। सभी को मिष्ठान वितरण कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मेरी बहालेनधान व्याख्याता विषय राजनीति के द्वारा सफल संचालन किया गया।





