ACB की कार्यवाही: नक्शा काटने के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथो गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर (ब्रेकिंग)। जिले संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में एन्टी करप्शन ब्यूरो ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते भू अभिलेख के लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय भवन में भू-अभिलेख कार्यालय है जहाँ पर आए दिन रिश्वतखोरी की शिकायत आते रहता था। आज सौरभ सिंह प्रतापपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो सरगुजा कार्यालय में शिकायत कर बताया कि भू-अभिलेख कार्यालय में पदस्थ लेखापाल ने नक्शा काटने के नाम पैसे की मांग की थी तभी वह नक्शा कटेगा। आखिरकार लेखपाल प्रमोद कुमार यादव ने दस हजार रुपये पर नक्शा काटने पर तैयार हुआ। आज ACB की टीम ने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पहुचकर भूअभिलेख शाखा में सौरभ सिंह से नक्शा काटने के नाम पर दस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखापाल प्रमोद कुमार यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *