02 दिसंबर को मतगणना स्थल पर होगी मॉक ड्रिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 01 दिसंबर मतगणना तिथि 03 दिसंबर के लिये प्रशासन अमला तैयार है। आज 01 दिसंबर को मतगणना प्रशिक्षण के दोनो चरण का समापन हो गया है। जिसके पश्चात 02 दिसंबर को वास्तविक  परिदृश्य से  मतगणना ड्यूटी में लगाए गये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अवगत हो सके इसके लिए मतगणना स्थल आईटीआई भवन पर्री में मॉक ड्रिल रखी गई है। जिससे मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व ही अभ्यस्त होकर मतगणना तिथि के लिए तैयार रहेगें।
    इसके साथ ही मतगणना स्थल पर वाहनों के पार्किंग का व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना स्थल से संबंधित अन्य मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कर लिये गए हैं।

anil sahu
Author: anil sahu