108 एम्बुलेंश वाहन को जला देने आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरिफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

108 एम्बुलेंस को आग लगाकर जला देने वाले व्यक्ति को थाना सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा।

 

सूरजपुर  

शाहनवाज आलम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बाबू गैरेज चंदरपुर ढुंढरा के सामने बनने के लिए खड़ी 108 एम्बुलेंस में कोई अज्ञात व्यक्ति 17.02.24 के रात करीब 11 बजे आग लगा दिया है

जिससे एम्बुलेंस जल गई है और नुकसान हुआ है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आगजनी का मामला कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 435 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

 मामले की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने आरोपी की पतासाजी कर पकड़ने के निर्देश दिए।

थाना सूरजपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पल्लेदार तिलधारी उर्फ सोरी पिता मनबोध उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम देवनगर हाल निवासी पुराना बस स्टैण्ड सूरजपुर को पकड़ा गया।

पूछताछ पर उसने 108 एम्बुलेंस को आग लगाना स्वीकार किया।

आरोपी द्वारा लोक सम्पत्ति को नुकसान करने पर लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(2) जोड़ी जाकर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह व अन्य सक्रिय रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई