18 हजार रूपये के अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरिफ्तार खड़ंगवा पुलिस एक्शन मोड़ पर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

18 हजार रूपये के अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार, चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही।

 

सूरजपुर।

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस के द्वारा अंतरराज्जीय सीमा सहित जिले के सभी बार्डर में 24 घंटे लगातार कड़ी चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है तथा सजगता बरती जा रही है।

 इसी क्रम में दिनांक 23.03.24 को चौकी खड़गवा के चेकपोस्ट में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉपियों वाहन की चेकिंग के दौरान अवैध ब्लैक डॉग अंग्रेजी शराब 7 लीटर 500 ग्राम कीमत 18 हजार रूपये का पाया गया।

मामले में वाहन चालक आरोपी आईएपम पिता सेतु उम्र 27 वर्ष निवासी परजी पेटई तमिलनाडु, हाल मुकाम चेन्नई राधा कंपनी जगरनाथपुर महान-2 खदान के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अंग्रेजी शराब व परिवहन में प्रयुक्त स्कॉपियों वाहन क्रमांक सीजी 15 ईए 3128 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

*कार्यवाही में शामील पुलिस अधिकारी-कर्मचारी :-* कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खड़गवां योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव आरक्षक मनोज राय, राकेश सिदार, भगत सिंह व सैनिक विकास गुप्ता सक्रिय रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई