
छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान
मनेंद्रगढ़,ब्यूरो
स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल भरतपुर में 12 वी कक्षा की छात्रा कु. सुनीता बैगा पिता श्री भैयालाल बैगा ने 12 वीं की प्रवीण्य सूची में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग में प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है
। देवगढ़ निवासी सुनीता को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार 1,50000 रुपये की नकद राशि एवं हेलीकॉप्टर से जॉय राइडिंग करने का मौका मिलेगा।
उन्हें 10 जून को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों रायपुर में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
Author: Aashiq khan
Post Views: 129





