

भरत लाल गुप्ता
व्यक्तित्व के धनी ,उत्कृष्ट जीवन शैली, सदस्यों ने गुलाल टीका लगाकर लिया आशीर्वाद
नेत्र ज्योति बरकरार बुलंद आवाज सुनाए मधुर संगीत
उदयपुर । होली उत्सव के पावन अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा की भाव को रेखा कित करते हुए मानवीय दृष्टिकोण से इनसे मिलिए कार्यक्रम में, वर्ष 1985 में अंबिकापुर सरगुजा विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक चंदन सिंह के व्यक्तित्व एवं लोकप्रिय विधायक की कार्यकाल से वर्तमान समय तक सर्व धर्म समभाव के साथ निरंतर गांव समाज परिवार की सेवा में अव्वल चंदन सिंह के साथ ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने बखूबी होली मिलन के अवसर पर उपस्थित होकर उनके गृह ग्राम चैनपुर में गुलाल टीका लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सदस्यों की भावपूर्ण इस पहल से उनके नेत्र भर आए , उन्होंने अपने जीवन की सभी खट्टी मीठी अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि बेटा यह संसार हमें तीन दिनों के लिए मिलता है !एक दिन वह जब हम इस धरती पर आते हैं- दूसरा दिन वह जब हम जीवन जीते हैं- तीसरा दिन वह जो हम अपने सभी क्रियाकलापों को इस दुनिया में ही छोड़कर वापस चले जाते है।
उन्होंने मानव जीवन की आयु सिर्फ तीन दिन बताया! इन तीन दिनों के भाव में वे बहुत कुछ कहना चाहते थे परंतु उम्र की तकाजा जो था वह बहुत कुछ बोलने की इजाजत न दे सका।
ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य क्रमशः सभी ने भूतपूर्व विधायक जी का गुलाल टीका लगाकर आशीर्वाद लिया पैर छुए दीर्घायु की कामना की एवं उनके दूरदृष्टि विचारधारा को सादर दिल से स्वीकार करते हुए दीर्घायु जीवन वा उज्जवल भविष्य की कामना सदस्यों द्वारा की गई।

हमारे उदयपुर प्रतिनिधि भरत लाल गुप्ता द्वारा उम्र पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सन 1932 में उनका जन्म हुआ था और ईश्वर की कृपा से तकरीबन 94 साल की आयु पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया है! उन्होंने ईश्वर को आभार एवं धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा है कि लंबी आयु मांगने से नहीं अपितु पूर्व जन्म के कर्मों का फल एवं वर्तमान समय की एक उत्कृष्ट विचारधारा का प्रतिफल से मानव जीवन की आयु में वृद्धि होती है !नेत्र ज्योति बरकरार सभी दांत सकुशल मजबूत, श्रवण शक्ति में कोई गिरावट नहीं, उन्होंने समाज उपयोगी गीत भी प्रस्तुत किया! इस परिपेक्ष में जिसकी उम्र तकरीबन 94 साल हो! गाना इत्यादि गाना हर किसी की बस की बात नहीं होती! परंतु उन्होंने एक गीत भी सुनाया इसे सुनकर आप भी उनकी प्रशंसा करेंगे कि वास्तव में सत्कर्म अच्छे विचारधारा की व्यक्तित्व के धनी चंदन सिंह आज भी गीत संगीत के प्रेमी है! जिसे आज होली के अवसर पर जनमानस के समक्ष उन्होंने शुभ आशीर्वाद स्वरूप प्रस्तुत किया है।
उन्होंने पूरे सरगुजा वासीयो को जीवन पर्यंत भाईचारे सद्भावना के साथ जीवन जीने का विनम्र आग्रह किया है।
उक्त अवसर पर होली मिलन के इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष तपस्या सिरदार, भरत लाल गुप्ता ,अमरनाथ सीरदार, बीरबल सीरदार ,अनीता यादव, श्यामकुवर ,प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




