गणेश विसर्जन एवं ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

28 सितंबर 2023 को हिन्दु धर्मावलंबियों द्वारा गणेश विसर्जन किया जाना एवं मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उन-नबी का त्यौहार मनाया जाना है।

उक्त कार्यक्रम एवं त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है।

इस हेतु नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अमृत लाल ध्रुव रहेंगे।

जारी आदेश अनुसार एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल को अनुभाग क्षेत्र अम्बिकापुर हेतु संपूर्ण प्रभार, एसडीएम सीतापुर श्री रवि राही को अनुभाग क्षेत्र सीतापुर हेतु संपूर्ण प्रभार, एसडीएम उदयपुर श्री बीआर खाण्डे को अनुभाग क्षेत्र उदयपुर हेतु संपूर्ण प्रभार, एसडीएम धौरपुर श्री रामसिंह ठाकुर को अनुभाग क्षेत्र धौरपुर हेतु संपूर्ण प्रभार, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री डीएस उईके को जामा मस्जिद, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री फागेश सिन्हा एवं नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री कमलेश कुमार मिरी को रैली के साथ तथा तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश्वर सिंह बाज एवं नायब तहसीलदार श्री अजय गुप्ता को कलाकेन्द्र मैदान अम्बिकापुर एवं गणेश विसर्जन हेतु एकत्रीकरण स्थल घड़ी चौक का दायित्व सौंपा गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan