मानव सेवा दल स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 02 अक्टूबर श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा दल  छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्थान, बस स्टैण्ड, नगर पंचायत प्रतापपुर में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  श्री कंचन सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत की गरिमामयी उपस्थिति में चलाया गया। जिसमें लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया, हमारे आसपास स्वच्छता होने से हम स्वस्थ रहते हैं और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए जरूरी है कि हमें बाहर की सफाई के साथ ही साथ अपने मन की भी सफाई की आवश्यकता है और मन की सफाई सेवा करके ही प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सखन आयाम, श्री सागर राम , श्री अमर देव, जूठन राम, महेश, सुरेश, बासदेव, सुपन सिंह, राजकुमार, रामचंद्र, कमल साय, ठाकुर प्रसाद, तेजन , रामकुमार, श्रीमती धनियारो देवी, ममता, जसप्ति, देवी कुमारी, सीतामुनी, शालू, मगधा, सस्तु राम,अनामिका, इत्यादि लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर