उदयपुर सलका में दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

               उदयपुर सलका में 28 वां

दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर हुई आवश्यक बैठक 

                     विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत  ग्राम पंचायत सलका  के श्रद्धालुओं द्वारा 27 वर्षों से व्रत

अन वृत दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाए जाने को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के संदर्भ में सामूहिक बैठक स्थानीय दुर्गा पंडाल सलका में आयोजित की गई

जिसमें गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम संबंधी विभिन्न क्रियाकलापों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सदस्यों ने आपसी चर्चा एवं विचार विमर्श किया 

तदोपरांत समस्त ग्रामवासी एवं श्रद्धालुओं से अपेक्षा किया गया कि कोई भी कार्यक्रम में सत प्रतिशत तन मन धन के साथ समर्पण भाव से कार्यक्रम को संपन्न करने में प्रत्येक श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका की अपेक्षा समिति द्वारा की गई है!

साप्ताहिक बाजार सल का बाजार चौक स्थित दुर्गा पंडाल जिससे गत 27 वर्षों से दुर्गा पूजा की आयोजन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां पर वट वृक्ष के समक्ष एवं पीपल वृक्ष के समीप आए दिन महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं

इस तरह यहां पर चबूतरे का नितांत आवश्यकता पहले भी महसूस की गई थी lइस संदर्भ में इसी पंडाल परिषद में आयोजित जन समस्या निवार शिविर में सामूहिक मांग की गई थी चबूतरे के संदर्भ में परंतु अभी तक इस पर शासन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है

जिससे महिला श्रद्धालु काफी रुष्ट है lफिलहाल दुर्गा पंडाल के समक्ष एक मिनी सेट एवं चबूतरे का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूं तो पूजा प्रत्येक माता रानी के दरबार में होता है

लेकिन हर पूजा पाठ का अपना अलग व्यवस्थाएं होती है! बात पूजा की करें तो ग्राम पंचायत सलका में नित्य प्रति 10 दिनों तक की जाने वाली पूजा का एक अलग ही महत्व है!

हर श्रद्धालु पूजा पद्धति पूजा में संलग्न पंडित की पूजा प्रक्रिया से सभी ग्राम वासी एवं आम श्रद्धालु प्रसन्न रहते हैंl इससे लोगों की काफी रुचि देखने को मिलता हैl

                    दुर्गा उत्सव की तैयारी में कुल तीन बैठकर हो चुकी है!

जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं में सरपंच राम सिंह त्रिपुरारी सिंह, तपेश्वर सिंह , रंजीत कुशवाहा ,संतोष कुमार गुप्ता ,राकेश सरदार ,राहुल दास, संदीप कुमार ,बुधन ताम्रकार ,बंसीलाल गुप्ता, सूरज गुप्ता ,महेश जैसवाल, विकास गुप्ता, राजेंद्र शाह, मुन्ना निषाद, सतीश जायसवाल, भरत लाल गुप्ता ,नीरज कुमार, भारत सिद्धार, बनारसी दास, नानू ,अमीर जायसवाल ,अनिल कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता ,संदीप ,अंकित, प्रयाग दास , खेलावन निषाद, सरजू गुप्ता ,रामलाल राजवाड़े, गिरजा निषाद, शत्रुघ्न गुप्ता ,लालचंद दास ,लकी गुप्ता ,उत्तम ताम्रकार ,देवनाथ सिंह ,बाबूलाल निषाद ,राकेश श्रीवास्तव, नानू नंदलाल, छोटू ,सुमित समेत अन्य सदस्य शामिल रहेl

Aashiq khan
Author: Aashiq khan