गांव में पहुंची बिजली की रोशनी,ग्रामीणों को मिली राहत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर  अनिल साहू । ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे लोगों को उस समय राहत मिली जब विद्युत विभाग ने उनके गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल कर दिया। प्रतापपुर के धूमाडांड गांव में सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिससे अंधेरे का साम्राज्य था।गांव के सरपंच अमर सिंह वीरेंद्र पटेल सहित अन्य ग्रामीण जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन सिंह मरावी को इसकी जानकारी देते हुए गांव में शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार लगाई थी जिस पर उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क साधकर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा विद्युत विभाग ने भी ग्रामीणों की इस समस्या के निराकरण के लिए तत्काल पहल की और नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव में पुनः  विद्युत व्यवस्था बहाल कराया। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र है जिससे लोग डर भय के साथ जीवन यापन करते हैं और ऐसे में विद्युत व्यवस्था चरमरा जाए तो लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बहरहाल गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर