चुनाव पर्यवेक्षक श्री सरकार की उपस्थिति में ई.व्ही.एम. मशीनों का हुआ द्वितीय रैण्डमाइजेशन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 04 नवम्बर बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने जानकारी दी थी कि आज ई.व्ही.एम. मशीनों के द्वितीय रैण्डमाईजेशन किया जाएगा।
बता दें आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के संचालन एवं मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु जिले में भण्डारित ई.व्ही.एम. के प्रथम रैण्डमाईइजेशन 18 अक्टूबर को हुआ था, इसके पश्चात  मशीनों को जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम (कलेक्ट्रेट परिसर) से विधानसभा स्तरीय स्ट्रॉगरूम, शा० आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुण्ठपुर में जमा किया गया है।
आज सामान्य पर्यवेक्षक श्री नारायण चंद्र सरकार की उपस्थिति में  ई.व्ही.एम. मशीनों के द्वितीय रैण्डमाईजेशन  कलेक्ट्रेट कार्यालय के एन.आई.सी. कक्ष में किया गया।
रैण्डमाईजेशन उपरांत मतदान केन्द्र वार मशीनों को जमाने का कार्य शा0आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल में बने स्ट्रॉंग रुम में किया गया तथा इसकी कमीशनिंग का कार्य शा0आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुण्ठपुर में 6 नवम्बर को सुबह 9 बजे से किया जायेगा।
आज इस अवसर पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू, रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश कुमार,  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) के प्रत्याशी श्री दुर्गेश साहू, निर्दलीय प्रत्याशी श्री बृजमोहन साहू एवं भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि श्री दिनेश राजवाड़े उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया