मतदान दलों को 16 नवम्बर को प्रदान किया जाएगा मतदान सामग्री

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 14 नवम्बर  विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु जिले में 16 नवम्बर 2023 को मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आदेश जारी कर समस्त मतदान कर्मी (पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-01, मतदान अधिकारी क्रमांक-02, मतदान अधिकारी क्रमांक-03 एवं रिजर्व दल) को मतदान सामग्री प्राप्त करने हेतु 16 नवम्बर 2023 को प्रातः 05 बजे शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने 16 एवं 17 नवम्बर को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसके लिए श्रीमती चांदनी कवर डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी एवं श्रीमती उषा लकड़ा सहायक आयुक्त अदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया