उपार्जन केंद्र उमापुर मे धान खरीदी की हुई बोहनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो

अंबिकापुर सरगुजा

 

उमापुर उपार्जन केंद्र में धान खरीदी प्रारंभ

 

सूरजपुर जिले के जनपद रामानुजनगर अंतर्गत 

धान उपार्जन केंद्र उमापुर में आज विधिवत धान खरीदी प्रारंभ हुआ

इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता, जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि पीतांबर सिंह(प्राधिकृत अधिकारी)

हरेकृष्ण उपाध्याय, अर्जुन साहू ने पूजा अर्चना कर आठ किसानों का ध्यान खरीदी प्रारंभ कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार साहू ने कहा केंद्र स्तर पर किसानों को सभी प्रकार की सुविधा दिया गया है।

किसान अपने टोकन के अनुसार धान विक्रय हेतु लाएं। समिति प्रबंधक और खरीदी केंद्र के कर्मचारी एक समुचित व्यवस्था बना करके सभी किसानों को क्रमशः टोकन काटें, ताकि किसी भी किसान भाई को असुविधा न हो।

आज 8 कृषक तोल नारायण, दिलकेश्वर, मीना साहू,शशि प्रभा, शेष कुमार, सुभाष,महेश्वर एवम भुवनेश्वर का कुल 354 क्विंटल धान क्रय किया गया।

इस अवसर पर समिति प्रबंधक देवकीनंदन साहू ऑपरेटर मनोज रजवाड़े, बारदाना प्रभारी परमेश्वर राजवाड़े, फंड प्रभारी शिशुपाल साहू, तोल प्रभारी भूपेंद्र साहू, विशाल, अंबिका रजवाडे, परमानंद सीदार, नंदलाल, ओमप्रकाश सिंह, ताराचंद साहू, कालेश्वर, खेलसाय, महेश ,

प्रमोद रजवाड़े, दशरथ, रविशंकर, प्रभु नारायण समेत सैकड़ो किसान उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक देवकीनंदन साहू ने किया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan